Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: SSJ छात्र संघ चुनाव: मतगणना के रुझानों में रोहित कुम्लटा की बड़ी जीत, रश्मि और भाष्कर ने भी मारी बाजी, आधिकारिक ऐलान का इंतजार

​अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना (SSJ) विश्वविद्यालय परिसर के छात्र संघ चुनाव में बड़ा अपडेट सामने आया है।

अध्यक्ष पद पर एबीवीपी की जीत

मतगणना के अनौपचारिक रुझानों के अनुसार, अध्यक्ष पद पर रोहित कुम्लटा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमित बिष्ट को करीब 280 वोटों के अंतर से शिकस्त देकर शानदार जीत दर्ज की है। यद्यपि चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है। परिसर प्रशासन द्वारा जल्द ही चुनाव परिणामों की औपचारिक घोषणा और विजयी प्रत्याशियों के शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार, विभिन्न पदों पर जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है।
• ​अध्यक्ष: रोहित कुम्लटा (करीब 280 मतों से विजयी)
• ​उपाध्यक्ष: भाष्कर जोशी
• ​उपाध्यक्ष (छात्रा): रश्मि पांडे
• ​संयुक्त सचिव: सीता चम्याल
• ​विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (UR): दर्शन जोशी
• ​सांस्कृतिक सचिव: हिमाली
​

Exit mobile version