Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे के विद्यार्थियों ने समर्थ पोर्टल खोलने की मांग की, कुलपति को सौंपा ज्ञापन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना के विद्यार्थियों ने समर्थ पोर्टल फिर से खोलने की मांग की है।

समर्थ पोर्टल खोलने की मांग

जिस पर छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल धामी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने समर्थ पोर्टल को फिर से खोलने की मांग पर विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को ज्ञापन दिया। कहा कि समर्थ पोर्टल बंद होने से विवि से संबद्ध महाविद्यालय और परिसर में कई विद्यार्थी प्रवेश लेने से वंचित हैं। इसके लिए पोर्टल को खोलने की मांग की है।

Exit mobile version