Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नॉर्थ जॉन अंतर विश्वविद्यालय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में एसएसजे की टीम का शानदार प्रदर्शन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश में नॉर्थ जॉन अंतर विश्वविद्यालय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इसमें एसएसजे टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।

क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

जिसमें एसएसजे विवि व श्रीदेव सुमन विवि के बीच नॉकआउट मुकाबला खेला गया। इसमें श्री देव सुमन विवि की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 73 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की टीम ने 10 ओवर में 73 रन बनाकर मुकाबले को टाई तक पहुंचा दिया। इसके बाद हुए सुपर ओवर में एसएसजे विवि की टीम ने जीत दर्ज की। इसके साथ टीम ने प्री क्वाटर में प्रवेश कर लिया है।

खिलाड़ियों को दी बधाई

क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन पर कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट, कुलसचिव डॉ भास्कर चौधरी, वित्त अधिकारी ऐके त्रिपाठी, क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली खान, टीम मैनेजर पंकज कुमार, टीम कोच लोकेश तिवारी, गिरीश अधिकारी आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं व बधाई दी है।

Exit mobile version