Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि की ओर से पीएचडी प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, कल तक दर्ज कराएं जा सकती हैं आपत्तियां

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय (SSJ विवि) की ओर से गत 26 जुलाई को आयोजित कराई गई पीएचडी प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है।

देखें वेबसाइट

जो छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं।
​विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने जानकारी दी है कि यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उसके उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है, तो वे निर्धारित प्रारूप में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपनी आपत्ति से संबंधित साक्ष्य या स्रोत देना अनिवार्य होगा। आपत्तियां acoe2@ssju.ac.in ईमेल आईडी पर 30 जुलाई तक भेजी जा सकती हैं।

Exit mobile version