Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि की ओर से इस परीक्षा की तिथि जारी, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जरूरी जानकारी है।

दी जानकारी

जानकारी के अनुसार एसएसजे विवि की ओर से बीएड प्रथम सेमेस्टर व एमएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा तिथि  जारी हो गई है। इस संबंध में विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदन सिंह बिष्ट ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट पर परीक्षा की समय सारिणी देख सकते हैं। वहीं परीक्षा शुल्क का भुगतान 28 मार्च तक करें।

Exit mobile version