Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में होगा पर्यावरणविदों, अनुसंधानकर्ताओं का चिंतन, सेमिनार में भागीदारी करेंगे विद्वान

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ बलवंत कुमार ने जानकारी दी है कि दिनांक 18 फरवरी,2022 को अपराह्न 2 बजे से वनस्पति विज्ञान विभाग में 17-18 अप्रैल को प्रस्तावित दो दिवसीय प्रोस्पेक्टिव्स ऑफ प्लांट बेस्ड वैदिक एंड कल्चरल
प्रैक्टिस ऑफ इंडियन हिमालयन रीजन इन ह्यूमन एंड एनवायर्नमेंटल हेल्थ विषयक राष्ट्रीय सेमिनार के संबंध में एडवाइजरी एवं ऑर्गनाइजिंग कमिटी की एक बैठक आयोजित की जाएगी।

विस्तार से सदस्यों के साथ मंथन किया जाएगा

जिसमें सेमिनार के संबंध में विस्तार से सदस्यों के साथ मंथन किया जाएगा। डॉ बलवंत कुमार ने बताया कि हिमालयी पर्यावरण, वैदिक प्लांट्स, हिमालयी संस्कृति को अंतराष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलाने आदि के लिए यह सेमिनार आयोजित होगा। इस सेमिनार में देशभर के ख्यातिप्राप्त विद्वान, शिधार्थी, अकादेमिक सदस्य भागीदारी करेंगे।

Exit mobile version