Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विश्वविद्यालय: विद्यार्थियों के लिए जरूरी अपडेट, 1 जून से होंगी यह परीक्षाएं, टाइम टेबल जारी

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय के बी.वोक (बैचलर ऑफ वोकेशन) दूसरे और चौथे सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर है।

देखें वेबसाइट

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन सेमेस्टर की परीक्षाओं की समय सारिणी आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह के मुताबिक, बी.वोक दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं आगामी 1 जून से शुरू होने जा रही हैं। बताया कि छात्र-छात्राएं परीक्षा से जुड़ी पूरी समय सारिणी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

Exit mobile version