Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि ने लॉन्च किया AI आधारित ‘विधि सहयोगी’ ऐप, ऐसे करेगा काम

अल्मोड़ा: अब आम लोगों के लिए कानून की कठिन शब्दावली और कानूनी प्रक्रियाओं को समझना बेहद आसान होगा।

यह ऐप लांच

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय ने एक अभिनव पहल करते हुए ‘विधि सहयोगी’ नामक मोबाइल एप्लिकेशन तैयार किया है। जानकारी के अनुसार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित यह ऐप न केवल कानूनी जानकारी देगा, बल्कि विधिक सहायता तक लोगों की पहुंच को भी सुलभ बनाएगा।

​जानें ‘विधि सहयोगी’ ऐप के बारे में

​यह ऐप विशेष रूप से उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो कानूनी प्रक्रियाओं और कठिन भाषा के कारण न्याय प्रणाली से कतराते हैं। विश्वविद्यालय की टीम द्वारा विकसित यह AI टूल उपयोगकर्ताओं के सवालों के जवाब सरल और सुबोध भाषा में उनके मोबाइल पर ही उपलब्ध कराएगा।

Exit mobile version