अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय ने एलएलबी चौथे सेमेस्टर और बीए दूसरे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।
परिणाम घोषित
विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं अब अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने बताया कि परीक्षा परिणाम ‘समर्थ पोर्टल’ पर अपलोड कर दिया गया है। साथ ही परीक्षा नियंत्रक प्रो. शाह ने स्पष्ट किया है कि परिणाम केवल वही छात्र-छात्राएं देख सकेंगे, जिनकी ABC ID बनी हुई है और पोर्टल पर अपडेटेड है।