Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे‌ विवि के छात्र महासंघ चुनाव, अध्यक्ष पद पर एबीवीपी का कब्जा, अन्य पदों पर निर्विरोध हुआ निर्वाचन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में छात्र महासंघ चुनाव के परिणाम जारी हो गये है। गुरुवार को हुए मतदान प्रक्रिया के बाद मतगणना की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

महासंघ चुनाव

मिली जानकारी के अनुसार सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में छात्र महासंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के तिलक राज पाठक ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने कड़े मुकाबले में अपने एकमात्र प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी नेहा रावत को 11 मतों से हराया। एबीवीपी ने गंगोलीहाट के तिलक राज पाठक को चुनावी मैदान में उतारा था। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चौखुटिया की नेहा रावत मैदान में थी।

मनाया जीत का जश्न

वहीं अन्य पदों पर महासंघ का निर्वाचन निर्विरोध हुआ। उपाध्यक्ष पद पर निशा साह, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर हीना आर्या, सचिव पद पर निखिल कपकोटी, संयुक्त सचिव पद पर प्रियंका और कोषाध्यक्ष पद पर पूजा कपकोटी निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिसमें परिणामों की घोषणा के बाद एसएसजे परिसर प्रागंण में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी प्रो. शेखर जोशी और परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने पद और गोपनीयिता की शपथ दिलाई।

Exit mobile version