Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे‌ विवि के छात्र महासंघ चुनाव, आज जारी होगी अधिसूचना

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के‌ बाद अब छात्र महासंघ चुनाव होने हैं।

कल जारी होगी अधिसूचना

मिली जानकारी के अनुसार महासंघ चुनाव के लिए आज यानी सोमवार को अधिसूचना जारी की जाएगी। वहीं आठ को महासंघ के लिए दावेदार नामांकन करेंगे। एसएसजे विश्वविद्यालय की छात्र संसद के गठन के लिए नौ अक्तूबर को महासंघ चुनाव होने हैं। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए महासंघ चुनाव होंगे। नौ को मतदान होगा और इसी दिन मतदान के बाद मतगणना और फिर विजेताओं की घोषणा की जाएगी।

Exit mobile version