Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट हुए सम्मानित, लखनऊ में मिला ‘मनीषा सम्मान’

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को सम्मानित किया गया है। उन्हें प्रतिष्ठित ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित किया गया है।

किया सम्मानित

जानकारी के अनुसार यह पुरस्कार उन्हें उनकी शैक्षणिक और प्रशासनिक सेवाओं के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान उत्तर प्रदेश क्षत्रिय लोक सेवक परिवार महासमिति द्वारा लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान उन्हें प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने कुलपति को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी है।

Exit mobile version