Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि का पहला दीक्षांत समारोह, डिग्री के लिए हजारों छात्र-छात्राओं का इंतजार भी होगा खत्म

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा।

दीक्षांत समारोह का आयोजन

जानकारी के अनुसार इस बार विश्वविद्यालय अपना पहला दीक्षांत समारोह मनाएगा। इसके साथ ही डिग्री के लिए हजारों छात्र-छात्राओं का इंतजार भी खत्म होगा। इसमें अब तक पास आउट हो चुके सभी छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी। बताया कि विश्वविद्यालय से स्नातक के तीन बैच अब तक निकल चुके हैं। वहीं, स्नातकोत्तर में चार बैच के छात्र यहां से अध्ययन कर जा चुके हैं।

Exit mobile version