Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि के प्रो. पंकज कुमार शाह की पुस्तक जीएसटी 2.0 एंड इंडियन इकोनॉमी का विमोचन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह की पुस्तक का विमोचन हुआ है।

पुस्तक का विमोचन

जानकारी के अनुसार उनकी पुस्तक जीएसटी 2.0 एंड इंडियन इकोनॉमी का विमोचन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने किया। इस पुस्तक में जीएसटी 2.0 और भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ जीएसटी का प्रभाव, मूल्यांकन और भविष्य को लेकर चर्चा की गई है।

Exit mobile version