Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि की खास पहल, विद्यार्थी सीखेंगे कॉस्मेटिक्स और परफ्यूम उत्पाद बनाने की बारीक ट्रेनिंग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय ने एक खास पहल शुरू की है।

पैदा होंगे रोजगार के अवसर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसएसजे विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में अब छात्रों को कॉस्मेटिक्स और परफ्यूम उत्पाद बनाने की बारीक ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे छात्र-छात्राएं सुगंध की दुनिया में कदम रख सकेंगे। छात्र सिर्फ एसिड-बेस की थ्योरी नहीं पढ़ेंगे बल्कि हर्बल परफ्यूम, फेस क्रीम, शैंपू और अरोमा ऑयल जैसे उत्पाद खुद विकसित करना सीखेंगे। कक्षाओं में बैठकर परीक्षा पास करने के लिए फॉर्मूला याद करने के साथ ही फेस क्रीम के फार्मूले भी बनाएंगे। वे सुगंधित साबुन की रेसिपी लिखेंगे तो अरोमा ऑयल की खुशबू से अपना भविष्य रोशन करने के गुर भी सीखेंगे। यह कोर्स स्किल्स बढ़ाने के लाभ मिलेंगे।

Exit mobile version