Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे की ताइक्वांडो खिलाड़ी को मिला काँस्य पदक

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा की ताइक्वांडो महिला टीम कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित अखिल  भारतीय अंतर विश्वविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

विशाखा साह को 46 kg भार वर्ग में कांस्य पदक मिला

  अन्तरमहाविद्यालयी ताइक्वांडो महिला प्रतियोगिता में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की खिलाड़ी  विशाखा साह को 46 kg भार वर्ग में कांस्य पदक मिला।  विशाखा ने पहले मैच में कर्नाटक विश्वविद्यालय एवं द्वितीय मैच में  जी एन डी यू अमृतसर विश्वविद्यालय को हराया।

खिलाड़ी अपनी मेहनत से विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं

  कांस्य पदक प्राप्त होने पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नरेंद्र सिंह भंडारी  ने  विशाखा साह  एवं प्रतिभाग करने गई टीम को बधाई दी। उन्होने कहा कि काँस्य पदक मिलने से हर्ष हुआ है। खिलाड़ी अपनी मेहनत से विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।   विश्वविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली ने इस उपलब्धि को महत्वपूर्ण बताया है। 

प्रतिभागियों के नाम

इस महिला टीम में विश्वविद्यालय की ताइक्वांडो की खिलाड़ी रजनी मेहरा, श्रुति कोरंगा, आकांक्षा चंद, पूजा आर्या, विशाखा साह हैं और टीम मैनेजर के रूप में धर्मेंद्र बोरा टीम प्रशिक्षक रूप में रिया ठकुराठी प्रतिभाग कर रही हैं।

Exit mobile version