Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसपी अल्मोड़ा ने कल होने वाली मतगणना हेतु की गई व्यवस्था का किया बारिकी से निरीक्षण

विधानसभा निर्वाचन-2022 मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु डॉ0 मन्जूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा मतगणना स्थल/नगर की यातायात व्यवस्था एवं अन्य प्वाइन्टों पर लगाई गयी सुरक्षा व्यवस्था डूयूटियों की रिहर्सल करवाई गयी।

बारिकी से निरीक्षण किया

इस दौरान एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप देने के बाद मतगणना हेतु की गई व्यवस्था का बारिकी से निरीक्षण किया। सभी अधि0/कर्म0 अपने अपने ड्यूटी स्थल पर मौजूद रहे। ड्यूटी प्वाइंटों/बैरियरों/बैरिकेटिंग/अन्य स्थलों का एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा स्वयं निरीक्षण कर प्रत्येक सम्बन्धित अधि0/कर्म0 को उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निरीक्षक यातायात को जाम की स्थिति न बने इसके लिए आवश्यक निर्देश दिये गये तथा प्रत्येक 05 मिनट में सम्बन्धित हेतु शटल सेवा के निर्देश दिये गये।

सीसीटीवी कैमरों की स्थिति भी देखी

एन्ट्री गेट पर मतगणना स्थल पर जाने वालों का विवरण अंकित किये जाने एवं प्रत्येक की चैकिंग फिस्किंग किये जाने के निर्देश दिये गये। निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की स्थिति भी देखी।

मौजूद रहे

इस दौरान श्री राजन सिंह रौतेला क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा, सुश्री ओशीन जोशी क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन, श्री अरूण कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री संजय पाठक चुनाव सैल प्रभारी, श्री कमल कुमार पाठक निरीक्षक अभिसूचना मौजूद रहे।

Exit mobile version