Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसपी अल्मोड़ा ने किया कोतवाली अल्मोड़ा का आकस्मिक निरीक्षण, दिए ये निर्देश

आज दिनांक 03.04.2023 को रचिता जुयाल, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दिए ये निर्देश

निरीक्षण में थाना परिसर/कर्मचारी बैरिक/ भोजनालय व थाना कार्यालय की साफ-सफाई  व मालखाना,हवालात, माल मुकदमाती, एमबी एक्ट से संबंधित वाहनों, सरकारी भवन आदि का निरीक्षण किया गया।  जीर्ण-शीर्ण भवनों के नवीनीकरण, ध्वस्तीकरण की रिपोर्ट तत्काल प्रेषित करने व मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित वाहनों का शीघ्र निस्तारण करने, भोजनालय के सामने की साफ-सफाई व थाने परिसर में लटके विद्युत तार व विद्युत बोर्ड को अविलम्ब सही कराने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को निर्देशित किया गया।

Exit mobile version