Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कोविड के नये वैरिएंट ओमीक्रोन को फैलने से बचाने के दृष्टिगत एसएसपी अल्मोड़ा ने सभी थाना प्रभारियों के साथ की वर्चुअल गोष्ठी, दिए ये निर्देश

डॉ0 मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा कोविड-19 के  नये वैरिएंट ओमोक्रोंन के बढ़ते संक्रमण से आमजनमानस को बचाने हेतु जनपद के सभी पुलिस उपाधीक्षकों / थाना/चौकी प्रभारियों तथा प्रभारी यातायात के साथ वर्चुअल गोष्ठी की गयी।

नियमों को ना मानने वालों के विरूद्ध सख्ती के निर्दे

गोष्ठी में सभी से स्वयं कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन कर आमजनमानस को जागरूक करने के साथ- साथ नियमों को ना मानने वालों के विरूद्ध सख्ती व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने तथा मास्क न पहनने पर कार्यवाही उत्तराखंड राज्य महामारी कोविड 19 संशोधन नियमावली के तहत किये जाने के निर्देश दिए गए ।

दिए गए ये निर्देश

जनपद वासियों से की गई अपील

     जनपद वासियों से अपील है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी किये गये निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करें। कोविड-19 के ओमीक्रोन के खतरे से निपटने के लिए सतर्कता और सावधानी रखी जानी आवश्यक है। मास्क, सैनिटाईजर एव सोशल डिस्टेंसिंग का अवश्य ध्यान रखे । संक्रमण से आमजन को बचाने के लिए अल्मोड़ा पुलिस द्वारा लगातार प्रत्यक्ष एवं सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से जागरूकता अभियान चला कर लगातार सभी को जागरूक किया जा रहा है, इसे सफल बनाने हेतु नियमों का पालन करें।

Exit mobile version