Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: थाना सल्ट के वार्षिक निरीक्षण पर पंहुचे एसएसपी, जवानों को कराया शस्त्राभ्यास, परखी व्यवस्थाएं

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज बुधवार को एसएसपी देवेन्द्र पींचा थाना सल्ट के वार्षिक निरीक्षण पर पंहुचे।

दिए जरूरी निर्देश

जिसमे उन्होंने थाना/सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, कर्मचारी बैरिक, हवालात एवं भोजनालय आदि का बारीकी से निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को जांचा परखा।  इस दौरान थाने में साफ-सफाई सही पाई गयी। थाने के समस्त अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण कर सभी प्रविष्टियां चैक की। कार्यालय स्टॉफ को अभिलेखों को निरीक्षण किया, अभिलेख व्यवस्थित व अध्यावधिक पाये गये, जिसके लिए कानि0 सुरेन्द्र सिंह को पुरस्कृत किये जाने हेतु बताया। सभी कार्य अपडेट पाये गये जिसके लिये हेड कानि0 विनोद कुमार के उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत करने हेतु बताया। लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच, वारंटो की तामीली व निरोधात्मक कार्यवाही आदि की समीक्षा की।
जवानों से शस्त्र हैण्डलिंग का अभ्यास कराकर शस्त्रों के बारे में जवानों की जानकारी परखी गई और सभी जवानों को शस्त्रों की जानकारी रखने व निरन्तर अभ्यास करने हेतु बताया। थाने में आने वाले आगंतुको/शिकायतकर्ता के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार करते हुए समस्याओं का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। बीटों में नियुक्त कर्मचारियों को बीट क्षेत्र में निरन्तर भ्रमण करने हेतु निर्देशित किया। अधि0/कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याएं सुनकर निस्तारण किया।

रहें मौजूद

इस मौके पर निरीक्षण के दौरान दान सिंह मेहता, वाचक, अपर उ0नि0 लोमेश कुमार, अपर उ0नि0 अभिसूचना सुनीता बोरा  व थाने के अन्य अधि0/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Exit mobile version