Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: थाना लमगड़ा के औचक निरीक्षण पर पंहुचे एसएसपी, परखी व्यवस्थाएं

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 15.03.2026 को एसएसपी चन्द्रखेखर घोडके ने थाना लमगड़ा का औचक निरीक्षण किया।

दिए यह निर्देश

इस मौके पर एसएसपी द्वारा थाने क्षेत्र की कानून व्यवस्था का जायजा लेते हुए थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक व उपस्थित अधिकारी कर्मचारी गणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
1. थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई।
2. दैनिक अपराध रजिस्टर व जनरल डायरी (GD) की प्रविष्टियों का निरीक्षण कर घटनाओं की जानकारी ली गई।
3. रात्रि गश्त व पेट्रोलिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।
4. संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित पुलिस उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
5. बीट पुलिसिंग प्रणाली को सुदृढ़ करने तथा बीट कर्मचारियों को क्षेत्र में निरंतर भ्रमण करने के निर्देश दिए गए।
6. हिस्ट्रीशीटरों, आदतन अपराधियों व संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
7. वारंटों की तामीली व निरोधात्मक कार्यवाही को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए गए।
8. पुलिस जवानों के आवास/ बैरिक का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।
9. नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स अपनाकर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी, बिक्री व भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
10. थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान नियमित रूप से चलाने के निर्देश दिए गए।
11. यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
12. अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
13. साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
14. जनता से संवाद व सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए।
15. पुलिस कर्मियों को जन शिकायतों का त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
16. थाने में आने वाले आगंतुको/शिकायतकर्ता के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार करते हुए समस्याओं का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया
17. पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अभियानों में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्दश दिये।
18. ⁠ थाना परिसर में लगे CCTV कैमरों की कार्यशीलता का निरीक्षण कर उन्हें सुचारु रूप से संचालित रखने के लिए निर्देश दिए गए।

Exit mobile version