Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने ली मासिक अपराध समीक्षा बैठक, ‘डिजिटल पुलिसिंग’ और ‘नशा मुक्ति’ पर दिया विशेष जोर

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले में आज एसएसपी चंद्रशेखर घोडके की अध्यक्षता में आज पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी और पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद की कानून व्यवस्था, लंबित मामलों की समीक्षा और आधुनिक पुलिसिंग को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए।

​डिजिटल पुलिसिंग और जन-सुविधाओं पर फोकस

​एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता तक ऑनलाइन पुलिस सुविधाओं को सुगमता से पहुँचाया जाए। उन्होंने I-rad, ICJS, Cyber Safe, e-FIR और NIDAAN जैसे विभिन्न पोर्टलों पर प्रभावी कार्रवाई करने और ‘ई-बीट बुक’ को नियमित अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में ‘डिजिटल पुलिसिंग’ ही अपराध नियंत्रण का मुख्य आधार है।

​नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’

​मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए एसएसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि नशा तस्करों के विरुद्ध NDPS एक्ट के साथ-साथ BNSS की धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही कॉमर्शियल मात्रा से संबंधित मामलों की निगरानी स्वयं पुलिस उपाधीक्षक (अल्मोड़ा व रानीखेत) करेंगे। गुमशुदाओं की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाकर त्वरित कार्रवाई की जाए।

‘Employee of the Month’ और मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

​गोष्ठी के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले 26 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
• ​हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह (सोमेश्वर): सड़क दुर्घटना में घायलों का त्वरित रेस्क्यू करने के लिए।
• ​कांस्टेबल राजेश भट्ट (SOG): स्मैक और भारी मात्रा में गांजा बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए। इन दोनों को ‘Employee of the Month’ चुना गया। इसके साथ ही एसएसपी ने पुलिसकर्मियों के उन मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति देकर प्रोत्साहित किया जिन्होंने 10वीं, 12वीं और उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं।

​यातायात और सुरक्षा के कड़े निर्देश

​सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ओवरलोडिंग, ड्रंक एंड ड्राइविंग और रैश ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ सख्त चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी और बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन (Verification Drive) में तेजी लाने को कहा गया।

बैठक में रहें उपस्थित

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह, सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत, सीओ रानीखेत विमल प्रसाद सहित जनपद के समस्त थाना प्रभारी और शाखा प्रमुख मौजूद रहे।

Exit mobile version