Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसपी ने थाना धौलछीना का किया वार्षिक निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं


अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 02.03.2024 को थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार की उपस्थिति में थाना धौलछीना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। एसएसपी महोदय द्वारा गार्द सलामी ग्रहण करने के उपरांत थाने का निरीक्षण प्रारम्भ किया गया।
      
किया निरीक्षण

सर्वप्रथम थाना/सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना,कर्मचारी बैरिक एवं भोजनालय आदि का बारीकी से निरीक्षण कर सभी व्यस्थाओं को जांचा परखा गया। इस दौरान थाने में साफ-सफाई सही पाई गयी। थाने के समस्त अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण कर सभी प्रविष्टियां चैक की गयी। कार्यालय स्टॉफ को अभिलेखों को अध्यावधिक रखने एवं रखरखाव सही रखने हेतु निर्देशित किया गया। सीसीटीएनएस कार्यो को चैक करते हुए नियुक्त कार्मिकों से ऑनलाइन जीडी, एफआईआर सहित समस्त आईआईएफ  फार्मो की जानकारी लेकर सभी आईआईएफ फार्मों को समय से फीड करने व सीसीटीएनएस में जीडी कार्य आनलाईन करने तथा सीसीटीएनएस में संचालित सभी पोर्टलों को निरन्तर चैक करते हुए ससमय कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच, वारंटो की तामीली व निरोधात्मक कार्यवाही आदि की समीक्षा की गई। लम्बित विवेचनाओं व शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण करने,वारंटों की शत प्रतिशत तामीली करने तथा थाने के लम्बित मालों व मुकदमाती वाहनों की वर्षवार समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। 
    
समस्याओं का निराकरण करने हेतु किया निर्देशित

थाने में आने वाले आगंतुको/शिकायतकर्ता की समस्या को भली भांति सुनकर उनके साथ शालीनता पूर्वक व्यवहार करते हुए समस्याओं का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के पश्चात कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्या पूछकर समस्याओं का निराकरण किया गया। गामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत बीट पुलिसिंग को सुदृढ करने हेतु बीटों में नियुक्त कर्मचारियों को बीट क्षेत्र में निरन्तर भ्रमण कर लोगों से अच्छा सामंजस्य स्थापित करने उनकी समस्याओं का समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया।

नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस
       
नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए अवैध मादक पदार्थो की तस्करी,बिक्री व भण्डारण करने वालों के  विरुद्ध कार्यवाही करने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु लगातार सत्यापन अभियान चलाने तथा बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों के  विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। 
     
यातायात व्यवस्था हेतु किया निर्देशित

थानाध्यक्ष धौलछीना को बेहतर पुलिसिंग व क्षेत्र में सुदृढ़ कानून व यातायात व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त महिला/बाल अपराधों की रोकथाम हेतु स्कूलों/काँलेजों में अधिक से अधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को उनके अधिकारों/कानून,गौरा शक्ति,उत्तराखंड पुलिस एप की सुविधाओ के बारे में जानकारी प्रदान करने तथा भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित नवीन कानूनों के प्रचार प्रसार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

ग्राम प्रहरियों की मीटिंग
          
निरीक्षण के पश्चात थाने के ग्राम प्रहरियों की मीटिंग लेकर उनकी समस्यायें पूछी गई, उनके द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया गया। सभी को आगामी लोकसभा चुनाव ड्यूटी हेतु तैयार रहने तथा अपने गावों में सक्रिय रहते हुए छोटी-बढ़ी घटनाओं की सूचना तत्काल थाना पुलिस को देने को कहा गया।
        
यह लोग रहें मौजूद

निरीक्षण के दौरान उ0नि0 पूनम रावत व थाने के अन्य अधि0/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Exit mobile version