Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसपी ने किया जिला कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण, यातायात सुधार के लिए दिए कड़े निर्देश

अल्मोड़ा: अल्मोड़ाजनपद की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके ने आज मंगलवार को जिला कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कक्ष और डायल 112 का औचक निरीक्षण किया।

दिए यह निर्देश

इस दौरान उन्होंने तकनीक के बेहतर समन्वय और पीए सिस्टम के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया।एसएसपी ने पुलिस दूरसंचार कार्यालय और सीसीटीवी कंट्रोल रूम में उपकरणों की कार्यक्षमता को परखा। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आपातकालीन स्थितियों में रिस्पॉन्स टाइम कम से कम होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों का सुचारू रहना अनिवार्य है; यदि किसी भी कैमरे में तकनीकी खराबी आती है, तो उसे तत्काल ठीक किया जाए।

यातायात प्रबंधन के लिए नई रणनीति

​नगर में बढ़ते जाम और यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए एसएसपी ने कड़े निर्देश जारी किए। यातायात को सुचारू बनाने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम का अधिकतम उपयोग किया जाए ताकि वाहन चालकों को तत्काल निर्देश दिए जा सकें। ‘नो पार्किंग’ या जाम की स्थिति दिखने पर सीसीटीवी ऑपरेटर तुरंत संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को सूचित करेंगे ताकि मौके पर कार्रवाई हो सके। शहर के संवेदनशील चौराहों और मुख्य मार्गों पर 24 घंटे पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए।

डायल 112 की कार्यप्रणाली का लिया जायजा

​डायल 112 शाखा के निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने कॉल्स के निस्तारण और रिस्पॉन्स टाइम की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आमजन की सहायता के लिए पुलिस की प्रतिक्रिया त्वरित और प्रभावी होनी चाहिए, जिससे जनता में सुरक्षा का भाव पैदा हो। एसएसपी ने कहा कि जनपद की सुरक्षा और बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए आधुनिक तकनीक का सुरक्षित और प्रभावी उपयोग हमारी प्राथमिकता है। सभी कर्मचारी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें।

रहें उपस्थित

इस मौके पर कुमार टम्टा, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, यातायात प्रभारी दरबान सिंह मेहता और एसएसपी के पीआरओ उपनिरीक्षक राहुल राठी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Exit mobile version