Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसपी ने लोकसभा चुनाव सकुशल सम्पन्न होने पर चुनाव ड्यूटी में लगे समस्त सुरक्षा बल को दी बधाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा लोकतंत्र की महान परंपरा लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने में अथक परिश्रम करने वाले पुलिस बल,अर्द्धसैनिक बलों, उत्तर प्रदेश से आये होमगार्ड व जनपद के होमगार्ड जवानों एवं वन विभाग के अधि0/कर्म0 गणों को बधाई दी गई।
        
शांतिपूर्ण हुए चुनाव

एसएसपी अल्मोड़ा ने कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न होना हमारे लिए गौरव का पल है, सभी ने दिन-रात कड़ी मेहनत,लगन और कर्तव्यनिष्ठा से अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया।हम सब ने एकजुट होकर एक टीम के रुप में कार्य किया, तभी हम लोकतंत्र के इस महान पर्व मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने में सफल रहें,मेरी सभी से अपेक्षा है कि आप भविष्य में भी इसी मेहनत,लगन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।

सहयोग के लिए जनता का किया धन्यवाद

साथ ही शान्तिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने में पुलिस का सहयोग करने के लिए अल्मोड़ा जनपद की जनता को पुलिस परिवार की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Exit mobile version