Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसपी ने नव नियुक्त आरक्षियों को दिया मूलमंत्र,‌ कहा- अनुशासन और फिटनेस ही पुलिस सेवा की असली पहचान




अल्मोड़ा: पुलिस सेवा में कदम रख रहे युवाओं को कर्तव्यनिष्ठा और शारीरिक दक्षता का पाठ पढ़ाने के लिए आज एसएसपी अल्मोड़ा ने विशेष पहल की।


दिया प्रशिक्षण


जिस पर आज शुक्रवार को एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने पुलिस लाइन सभागार में जनपद के 87 नवनियुक्त पुलिस आरक्षियों का मार्गदर्शन किया।‌ हाल ही में नियुक्त हुए इन 87 आरक्षियों ने जनपद में अपना एक माह का जीटीसी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। अब ये जवान आगामी गहन प्रशिक्षण के लिए तैयार हैं। इसी के मद्देनजर एसएसपी महोदय ने उन्हें भविष्य की चुनौतियों और पुलिस कार्यप्रणाली की बारीकियों से रूबरू कराया।


दक्षता और संवेदनशीलता पर जोर


​जवानों को संबोधित करते हुए एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने कहा कि प्रशिक्षण की अवधि केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास और पेशेवर दक्षता को निखारने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने मुख्य रूप से निम्न बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए। कहा कि पुलिस सेवा में जनता के प्रति संवेदनशीलता और ईमानदारी सर्वोपरि है। बेहतर पुलिसिंग के लिए कानूनी जानकारी और आपराधिक अनुसंधान में महारत हासिल करना जरूरी है। किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति से निपटने के लिए फिट रहना अनिवार्य है।


रहे मौजूद


इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह, सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत, सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन रमेश चंद्र सहित अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।

Exit mobile version