Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर बाजारों के भ्रमण पर निकले एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 19/02/2026 को एसएसपी चंदशेखर घोडके,एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा अल्मोड़ा बाजार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

दिए जरूरी निर्देश

इस दौरान एसएसपी द्वारा थाना बाजार,कचहरी बाजार,लाला बाजार,नंदा देवी,एलआरसाह रोड,माल रोड शिखर तिराहा,टैक्सी स्टैण्ड केमू स्टेशन,चौघान पाटा आदि स्थानों पर भ्रमण किया गया और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री योगेश चन्द्र उपाध्याय को संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध/अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने के लिये पिकेट,पैदल गश्त,मोबाईल ड्यूटियां और बढ़ाने के निर्देश दिये गये।

रहें मौजूद

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, इंस्पेक्टर LIU मनोज भारद्वाज व अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।

Exit mobile version