अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने आज पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ क्राईम मीटिंग व पुलिस कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया।
दिए यह निर्देश
जिसमे उन्होंने समस्त अधि0/कर्म0गणों से उनकी व्यक्तिगत, सामूहिक एवं विभागीय समस्याऐं पूछकर उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। इसके अलावा जनपद के समस्त थानों में दर्ज अपराधों, अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही एवं अपराधों के निस्तारण/ लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया। नशे के विरूद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाकर मादक पदार्थों की बरामदगी व नशे की सामग्री कहां से खरीदी गयी और किसे बेची जा रही है, उसके बारे में जानकारी जुटाकर नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। पर्यटन सीजन के दृष्टिगत यातायात निरीक्षक व समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने व पर्यटकों के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार करने के निर्देश दिये। सड़क दुर्घटनाओं में लगाम लगाने हेतु सभी थानाध्यक्षों/प्रभारी यातायात को ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने वालों, रैश ड्राईविंग, यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिये।
अफवाहों पर न दें ध्यान
इसके अलावा जनपद में सघन चेकिंग/वेरिफिकेशन ड्राइव चलाने व सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती करआपराधिक/संदिग्धों पर सतर्क दृष्टिगत रखने हेतु निर्देशित किया । साथ ही एनसीसी व ग्राम प्रहरियों से समन्वय स्थापित कर सहयोग लेना सुनिश्चित करें। समस्त थाना प्रभारियों को एकल वरिष्ठ नागरिकों व पुलिस पेंशनरों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम लेकर समस्याओं के बारे में पूछकर त्वरित निस्ताकरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। लम्बित ऑनलाईन/आँफलाईन शिकायतों का निस्तारण, लम्बित माल मुकदमाती के निस्तारण, समन/नोटिस व वारंटों की शत प्रतिशत तामीली करने के लिये निर्देशित किया। नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जागरुक करें। वर्तमान परिदृश्य के दृष्टिगत सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित होने वाले अफवाह, झूठी खबर, फेक न्यूज आदि पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आवश्यक कार्यवाही कर जनमानस को सत्यता से अवगत कराये।
इन्हें किया सम्मानित
वहीं सल्ट क्षेत्र में एक कैंटर से कुल 34.145 कि0ग्रा० अवैध गांजा बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सराहनीय योगदान देने वाले थाना सल्ट में नियुक्त कानि0 विपिन कुमार को Employee Of The Month चुना गया। एसएसपी द्वारा विगत माह अप्रैल में प्रभावी पुलिसिंग, मानवीय कार्य एवं गुड वर्क एवं सराहनीय कार्य करने वाले Employee Of The Month सहित 17 अधिकारी/कर्मचारीगणों की कार्यो की सराहना कर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया।
सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी गणों का विवरण
1. थानाध्यक्ष सुशील कुमार, थाना भतरौजखान
2. उ0नि0 गंगा राम गोला, थाना देघाट
3. अपर उ0नि0 बीना कौर, थाना दन्या
4. अपर उ0नि0 गोकुल प्रसाद, थाना धौलछीना
5. हे0कानि0 112 ना0पु0 महेंद्र कुमार, थाना देघाट
6. कानि0 05 ना0पु0 नीरज बिष्ट, थाना देघाट
7. हेड कानि0 107 ना0पु0 श्रवण सैनी, थाना भतरौजखान
8. हेड कानि0 149 ना0पु0 प्रकाश सिंह, थाना भतरौजखान
9. हेड कानि0 109 ना0पु0 नारायण सिंह, थाना भतरौजखान
10. कानि0 परवेज अली, एस0ओ0जी0 अल्मोड़ा
11. कानि0 288 ना0पु0 इन्द्र कुमार, साइबर सेल अल्मोड़ा अल्मोड़ा
12. फायरमैन 319 अजय कुमार, फायर स्टेशन अल्मोड़ा
13. म0कानि0 36 ना0पु0 मंजू आर्या, थाना सल्ट
14. हेड कानि0 24 स0पु0 विरेन्द्र सिंह, पुलिस लाइन अल्मोड़ा
15. होमगार्ड 1961 हेम उपाध्याय, थाना सल्ट
16. महिला होमगार्ड पी0एस0 2005 ओशीन खान, कोतवाली अल्मोड़ा
रहें उपस्थित
इस मौके पर सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, सीओ रानीखेत विमल प्रसाद, नितिन काकेरवाल जिला होमगार्ड कमाण्डेंट, प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम, निरीक्षक एलआईयू मनोज भारद्वाज, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक अशोक धनकड़ कोतवाली रानीखेत, निरीक्षक जानकी भण्डारी थानाध्यक्ष महिला थाना अल्मोड़ा, निरीक्षक यातायात अल्मोड़ा दरबान सिंह मेहता, निरीक्षक यातायात राजेन्द्र रावत, एफएसओ अल्मोड़ा महेश चन्द्र, पीआरओ/प्रभारी मीडिया सेल निरीक्षक मदन मोहन जोशी, कम्पनी कमाण्डर एसडीआरएफ अल्मोड़ा, प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा भुवन जोशी, थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार, थानाध्यक्ष चौखुटिया उ0नि0 सुनील सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष सल्ट उ0नि0 प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष द्वाराहाट उ0नि0 अवनीश कुमार, थानाध्यक्ष देघाट उ0नि0 दिनेश नाथ महंत, थानाध्यक्ष सोमेश्वर उ0नि0 कश्मीर सिंह, थानाध्यक्ष लमगड़ा उ0नि0 राहुल राठी, थानाध्यक्ष दन्या उ0नि0 जसविन्दर सिंह, थानाध्यक्ष धौलछीना उ0नि0 विजय नेगी, एफएसएसओ वंश नारायण यादव, प्रभारी साइबर सेल कुमकुम धानिक, प्रभारी इन्टरसेप्टर अल्मोड़ा सुमित पाण्डे, लाइन सूबेदार उ0नि0 मोहित कुमार, आशुलिपिक महेश कश्यप, उ0नि0 (एम) हीरा सिंह, उ0नि0 (एम) पुष्पा भट्ट, दान सिंह मेहता (वाचक एसएसपी अल्मोड़ा), अपर उ0नि0 दामोदर कापड़ी सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।