Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसपी ने जनपद के अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों के साथ की क्राईम मीटिंग, प्रवेश मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने समेत दिए यह निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 08 नवंबर 2024 को एसएसपी देवेन्द्र पींचा की ओर से पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ क्राईम मीटिंग की। साथ ही पुलिस कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया।

दिए यह निर्देश

इस सैनिक सम्मेलन में उपस्थित समस्त अधि0/कर्म0गणों से उनकी व्यक्तिगत, सामूहिक एवं विभागीय समस्याऐं पूछकर उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। जनपद के समस्त थानों में दर्ज अपराधों, अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही एवं अपराधों के निस्तारण/ लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं

सड़क दुर्घटनाओं में लगाम लगाने हेतु सीओ अल्मोड़ा/सभी थानाध्यक्षों/प्रभारी यातायात को ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने वालों, रैश ड्राईविंग, यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिये गये। बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु लगातार प्रभावी वेरिफिकेशन ड्राईव चलाये। किसी भी थाना क्षेत्र में संदिग्ध/आपराधिक व्यक्ति निवासरत न हो यह सुनिश्चित कर लें। समस्त थाना क्षेत्रों के स्कूल,कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानो के खुलने व बंद होने के समय पुलिस मोबाईल पार्टियों को सतर्क दृष्टि रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की धर-पकड़ करने हेतु निर्देशित किया। समस्त थाना प्रभारी/एसओजी को नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाकर मादक पदार्थों की बरामदगी व नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। लम्बित ऑनलाईन/आँफलाईन शिकायतों का निस्तारण, लम्बित माल मुकदमाती के निस्तारण, समन/नोटिस व वारंटों की शत प्रतिशत तामीली करने के निर्देश दिये गये।जनपद अल्मोड़ा के प्रवेश मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु सम्बन्धितों को निर्देश दिये।

इन्हें किया गया सम्मानित

जनपद अल्मोड़ा के साढ़े पच्चीस लाख से अधिक कीमत के 128 लोगों के गुम हुए मोबाइलों को गैर जनपद, बाहरी राज्यों से बरामद करने में सराहनीय योगदान देने वाले एस0ओ0जी0 अल्मोड़ा में नियुक्त कानि0 432 ना0पु0 बलवन्त प्रसाद को पुलिस ऑफिसर आँफ द मंथ चुना गया।   

अधिकारी/कर्मचारी गणों की कार्यो की सराहना कर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

1. उ0नि0 भगवान गिरी, चौकी प्रभारी जागेश्वर थाना दन्या
2. उ0नि0 दिनेश परिहार, चौकी प्रभारी धारानौला कोतवाली अल्मोड़ा
3. हेड कानि0 गोपाल गिरी, थाना दन्या
4. कानि0 अभिसूचना दीपक कफल्टिया, अभिसूचना ईकाई अल्मोड़ा
5. हे0कानि0 149 ना0पु0 प्रकाश सिंह, थाना भतरौजखान
6. हे0कानि0 107 ना0पु0 श्रवण सैनी, थाना भतरौजखान
7. हे0कानि0 111 ना0पु0 मनोज कोहली, थाना चौखुटिया
8. कानि0 226 ना0पु0 विरेन्द्र पाल, थाना चौखुटिया
9. फायर मैन 310 श्याम लाल, फायर स्टेशन अल्मोड़ा 
10. फायर मैन 40 जीवन चन्द्र जोशी, फायर स्टेशन अल्मोड़ा 
11. लीडिंग फायर मैन संदीप सिंह रावत, फायर स्टेशन रानीखेत
12. कानि0 101 स0पु0 प्रकाश चन्द्र, पुलिस लाईन अल्मोड़ा 

Exit mobile version