Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसपी ने सीओ रानीखेत,थाना सल्ट, देघाट व भतरौजखान की ली मीटिंग, गांजा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही के दिए निर्देश



अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 26.05.2025  को एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा सीओ रानीखेत विमल प्रसाद,थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार,थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक,थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत व चौकी प्रभारी भिकियासैंण संजय जोशी की मीटिंग ली गयी।

दिए यह निर्देश

जिसमे एसएसपी द्वारा तीनों थाना क्षेत्रों की पुलिस व राजस्व पुलिस क्षेत्र की सम्पादित की जा रही एनडीपीएस से संबंधित मामलों के माल मुकदमाती के निस्तारण,लम्बित विवेचनाओं, निरोधात्मक कार्यवाही, शिकायती प्रार्थना पत्रों आदि की विस्तृत समीक्षा की गई। सभी अधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए लम्बित विवेचनाओं/शिकायती प्रार्थना पत्रों आदि का शीघ्र निस्तारण व गांजा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गये।

Exit mobile version