Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसपी ने डे-केयर सेन्टर के वरिष्ठ नागरिकों के साथ की गोष्ठी, जाना हालचाल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा आज दिनांक- 18.01.2024 को डे-केयर सेन्टर अल्मोडा के सभी सम्मानित वरिष्ठ नागरिकों के साथ पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा में एक बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में दी जानकारी

बैठक में सर्वप्रथम डे-केयर के पदाधिकारियों व वरिष्ठ नागरिकों द्वारा एसएसपी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के पद पर कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई देते हुए उनका स्वागत किया गया। इसके उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी सम्मानित वरिष्ठ नागरिकों से उनका परिचय प्राप्त करते हुए डे केयर संस्था अल्मोड़ा के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। 

दिए महत्वपूर्ण सुझाव

बैठक में डे-केयर के पदाधिकारियों व वरिष्ठ नागरिकों द्वारा नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार, युवाओं में बढ़ती नशाखोरी पर अंकुश लगाने, आपराधिक गतिविधियों व साईबर अपराधों की रोकथाम सहित अन्य समस्याओं को एसएसपी के समक्ष रखते हुए कार्यवाही की अपेक्षा की गई साथ ही कई महत्वपूर्ण  सुझाव दिये गये।
  
अल्मोड़ा पुलिस की छवि को और अधिक बेहतर करना रहेगा प्रयास- एसएसपी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा डे-केयर के सभी सदस्यों की समस्याओं/सुझावों को गम्भीरता से सुनने के उपरान्त कार्यवाही हेतु आश्वस्त किया गया और कहा कि मैं आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करुंगा तथा अल्मोड़ा पुलिस की छवि को और अधिक बेहतर करना व पुलिस को आम नागरिकों का सहयोगी व मददगार बनाने का मेरा प्रयास रहेगा।

बुजुर्गों के अनुभव एवं सुझाव सर्वोपरि
    
उक्त गोष्ठी में सभी सम्मानित बुजुर्ग नागरिकों को अमूल्य समय देने हेतु सम्मान के साथ धन्यवाद करते हुए एस0एस0पी0 अल्मोड़ा ने कहा कि हमारे लिए बुजुर्गों के अनुभव एवं सुझाव सर्वोपरि है, भविष्य में भी हम गोष्ठियॉ आयोजित कर समस्याओं के निराकरण हेतु हर सम्भव प्रयास करेंगे।

यह लोग रहें उपस्थित

बैठक में हेमचन्द्र जोशी, अध्यक्ष डे केयर सेन्टर अल्मोड़ा, चन्द्रमणी भट्ट, कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, संरक्षक, प्रताप सिंह सत्याल, संरक्षक, देवेन्द्र कुमार अग्निहोत्री, सदस्य, डॅा0 गोकुल सिंह  रावत उपाध्यक्ष, डॉ0 जे0सी0 दुर्गापाल, पूर्व डायरेक्टर हेल्थ, आनन्द सिंह ऐरी,  पूर्व अध्यक्ष, पुष्पा कैड़ा, सदस्य, एस0सी0 काण्डपाल महासचिव, गिरीश चन्द्र जोशी, सदस्य, गिरीश चन्द्र मल्होत्रा, अंतरराष्ट्रीय जज स्पोर्टस फिजिकल बाँडी बिल्डिंग, रीता दुर्गापाल, अध्यक्ष महिला कल्याण संस्था, आशा कर्नाटक, महिला कल्याण, डे केयर, शान्ति साह, महिला कल्याण, डे केयर, सुनयना मेहरा, सदस्य डे केयर उपस्थित रहे।

Exit mobile version