Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसपी ने ली क्राइम मीटिंग, मानसून सीजन के दृष्टिगत अलर्ट रहने के निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ अल्मोड़ा के एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने बीते कल दिनांक- 12.06.2025 को पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ क्राईम मीटिंग की। साथ ही उन्होंने पुलिस कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया।

सम्मेलन का आयोजन

इस मौके पर सैनिक सम्मेलन में उपस्थित समस्त अधि0/कर्म0गणों से उनकी व्यक्तिगत, सामूहिक एवं विभागीय समस्याऐं पूछकर उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। जनपद के समस्त थानों में दर्ज अपराधों, अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही एवं अपराधों के निस्तारण/ लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की और उनका शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया। नशे‌ के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। आगामी मानसून सत्र के दृष्टिगत समस्त थाना/फायर/एसडीआरएफ को आपदा उपकरण को कार्यशील दशा में रखने व अलर्ट रहने के निर्देश दिये। साथ ही सघन चेकिंग अभियान और वरिष्ठ एकल बुजुर्गों की कुशलक्षेम पूछने संबंधी जरूरी निर्देश दिए। जागरूकता अभियान भी लगातार चलाया जाए।

दिए यह निर्देश

इसके अलावा कैंचीधाम मेला/पर्यटन सीजन के दृष्टिगत यातायात निरीक्षक व सम्बन्धित थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने व पर्यटकों के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार करने के निर्देश दिये गये है। कैंचीधाम मेले के दृष्टिगत कोतवाली अल्मोड़ा को प्रभावी यातायात प्लान बनाने हेतु निर्देशित किया।‌

इन्हें किया सम्मानित

थाना सल्ट क्षेत्र से कुल 76.495 कि0ग्रा0 अवैध गांजा बरामद कर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सराहनीय योगदान देने वाले थाना सल्ट में नियुक्त अपर उ0नि0 लोमेश कुमार व थाना भतरौजखान क्षेत्र से कुल 84.075 कि0ग्रा0 अवैध गांजा बरामद कर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सराहनीय योगदान देने वाले थाना भतरौजखान में नियुक्त कानि0 124 ना0पु0 नीरज पाल को Employee Of The Month चुना गया। विगत माह मई में प्रभावी पुलिसिंग, मानवीय कार्य एवं गुड वर्क एवं सराहनीय कार्य करने वाले Employee Of The Month सहित 24 अधिकारी/कर्मचारीगणों की कार्यो की सराहना कर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया।

सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी गणों का विवरण

1. निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी, प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा
2. निरीक्षक देवेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा
3. उ0नि0 प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष सल्ट
4. उ0नि0 हरविन्दर कुमार, थाना द्वाराहाट
5. अपर उ0नि0 जयपाल सिंह, कोतवाली अल्मोड़ा
6. अपर उ0नि0 भगवान सिंह, थाना द्वाराहाट
7. कानि0 69 ना0पु0 मनमोहन  सिंह, थाना भतरौजखान
8. कानि0 94 ना0पु0 दीपक कुमार, थाना सल्ट
9. हेड कानि0 107 ना0पु0 श्रवण सैनी, थाना भतरौजखान
10. कानि0 83 ना0पु0 दलीप सिंह नेगी, शिकायत प्रकोष्ठ, पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा
11. कानि0 38 स0पु0 लक्ष्मण सिंह कोरंगा,प्रधान लिपिक, पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा
12. कानि0 304 ना0पु0 विरेन्द्र सिंह,वाचक पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा
13. म0कानि0 474 ना0पु0 रेखा गोस्वामी, सीसीटीएनएस कार्यालय अल्मोड़ा
14. कानि0 05 स0पु0 कमल भोज, थाना भतरौजखान
15. कानि0 संजीव चौधरी, थाना भतरौजखान
16. हेड कानि0 70 ना0पु0 अरविन्द चंदेल, थाना भतरौजखान
17. फायरमैन 299 महमूद अली, फायर स्टेशन अल्मोड़ा
18. लीडिंग फायरमैन योगेश कुकशाल, फायर स्टेशन रानीखेत
19. फायरमैन भास्कर चन्द्र, फायर स्टेशन रानीखेत
20. कानि0 101 ना0पु0 प्रमोद कुमार,थाना दन्या
21. स्वच्छक अनिल  कुमार, पुलिस लाइन अल्मोड़ा
22. विरेन्द्र सिंह रावत(आपदा वॉलेन्टियर)

Exit mobile version