अल्मोड़ा: पुलिस बल में अनुशासन, शारीरिक दक्षता और मानसिक मजबूती को बनाए रखने के लिए आज शुक्रवार को पुलिस लाइन अल्मोड़ा के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया।
परेड का आयोजन
जिसमें एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने परेड का निरीक्षण किया और जवानों के प्रशिक्षण का जायजा लिया।
परेड की शुरुआत एसएसपी द्वारा टोलीवार निरीक्षण से हुई। अनुशासन और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसएसपी ने केवल निर्देश ही नहीं दिए, बल्कि स्वयं भी जवानों के साथ मैदान में दौड़ लगाई। उनके इस कदम ने वहां मौजूद पुलिस कर्मियों में नया उत्साह भर दिया। परेड के दौरान जवानों ने दौड़, तेज चाल, मंच सलामी और ड्रिल का शानदार प्रदर्शन किया।
शस्त्राभ्यास और बलवा ड्रिल का प्रशिक्षण
साप्ताहिक परेड के दौरान जवानों की तकनीकी दक्षता सुधारने पर भी जोर दिया गया।
• हथियार संचालन: जवानों को शस्त्रों को खोलने-जोड़ने (वेपन हैंडलिंग) और उनके सुरक्षित उपयोग की बारीकियां सिखाई गईं।
• बलवा ड्रिल: आपातकालीन स्थितियों और दंगा नियंत्रण के दौरान की जाने वाली कार्रवाइयों का अभ्यास कराया गया।
दिए दिशा-निर्देश
परेड संपन्न होने के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वच्छता और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए प्रतिसार निरीक्षक (RI) को आवश्यक सुधार के लिए दिशा-निर्देश जारी किए।
रहें उपस्थित
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह, सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, सीएफओ नरेन्द्र सिंह कुंवर, प्रतिसार निरीक्षक रमेश चंद्र सहित जनपद के सभी थाना प्रभारी और रिक्रूट आरक्षी मौजूद रहे।