Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसपी ने पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव, पुलिस उपाधीक्षक सर्किल अल्मोड़ा नियुक्त हुए जी0डी0 जोशी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 05/02/2025 को एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने अभिसूचना एवं सुरक्षा  मुख्यालय से स्थानान्तरण होकर अल्मोड़ा आये पुलिस उपाधीक्षक गोपाल दत्त जोशी को पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्किल अल्मोड़ा बनाया गया है।

पूर्व में जनपद में इस पद पर रहें तैनात

पुलिस उपाधीक्षक गोपाल दत्त जोशी पूर्व में भी जनपद अल्मोड़ा में उपनिरीक्षक अभिसूचना के पद पर नियुक्त रह चुके है। इसके अलावा जनपद टिहरी,सीपीओ बनबसा,अभिसूचना एवं सुरक्षा मुख्यालय में निरीक्षक के पद पर नियुक्त रहे है।

रानीखेत किया स्थानांतरण

वहीं वर्तमान में सर्किल अल्मोड़ा पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद का पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत के पद पर स्थानान्तरण किया गया है।

Exit mobile version