Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अच्छी व स्वस्थ फिटनेस के लिए एसएसपी ने कराई साप्ताहिक परेड, दिया यह खास संदेश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 11-04-2025 को एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने पुलिस लाईन अल्मोड़ा के परेड ग्राउंड में पुलिस बल में एकरुपता एवं अनुशासन लाने और पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रुप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिये शुक्रवार की परेड का आयोजन किया।

दिए यह निर्देश

जिस पर उन्होंने पहले परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस बल के साथ स्वयं भी दौड़ लगाकर अच्छी फिटनेस के लिये प्रेरित किया । परेड के दौरान दौड़,तेज चाल से मंच से गुजरना,ड्रिल, शस्त्राभ्यास, सैल्यूट ,स्क्वाड ड्रिल आदि का अभ्यास कराया गया। परेड के बाद एसएसपी द्वारा पुलिस लाईन का निरीक्षण किया गया और निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन का निरीक्षण कर  प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

रहें मौजूद

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह,सीओ रानीखेत विमल प्रसाद, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत अशोक धनकड़, निरीक्षक मदन मोहन जोशी पीआरओ/प्रभारी मीडिया सेल सहित समस्त कोतवाली/थाना प्रभारी,पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी, दूरसंचार, पुलिस लाईन, पुलिस कार्यालय, फायर स्टेशन के अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Exit mobile version