Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसपी ने परेड ग्राउंड में आयोजित की परेड, दौड़ के साथ अच्छी फिटनेस के लिए किया प्रेरित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 11-10-2024 को देवेन्द्र पींचा एसएसपी द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा के परेड ग्राउंड में परेड का आयोजन किया गया।

कराया गया यह अभ्यास

जिसमें पुलिस बल में एकरुपता एवं अनुशासन लाने और पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रुप से चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से परेड आयोजित हुई। जिसमें पहले एसएसपी ने परेड का निरीक्षण किया गया, तत्पश्चात पुलिस बल के साथ स्वयं भी दौड़ लगाकर अच्छी फिटनेस के लिये प्रेरित किया । परेड के दौरान दौड़,तेज चाल से मंच से गुजरना,ड्रिल, शस्त्राभ्यास, सैल्यूट ,स्क्वाड ड्रिल आदि का अभ्यास कराया गया ।

रहें मौजूद

इस दौरान एसएसपी द्वारा पुलिस लाईन में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर  प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, सीएफओ अल्मोड़ा नरेंद्र कुंवर व प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम सहित पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी, फायर स्टेशन प्रभारी, दूरसंचार, पुलिस लाईन, पुलिस कार्यालय, फायर स्टेशन के अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Exit mobile version