Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: श्रावणी मेले के दृष्टिगत यातायात, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने जागेश्वर धाम पहुंचे एसएसपी, श्रद्धालुओं के आवागमन के लिये शुरू होगी शटल सेवा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में कल‌ से सावन शुरू हो रहा है। जिसमें विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में श्रावण मेले का आयोजन किया जाता है।

व्यवस्थाओं का लिया जायजा

इसी के दृष्टिगत आज एसएसपी देवेन्द्र पींचा जागेश्वर धाम में लगने वाले श्रावणी मेले के दृष्टिगत यातायात, सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा लेने जागेश्वर धाम पहुंचे। साथ ही मंदिर समिति के सदस्यों के साथ श्रावणी मेले  के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। इस दौरान चौकी प्रभारी जागेश्वर को महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की ड्यूटियां लगाने व श्रद्धालुओं के वाहनों को आरतोला पार्किंग में सुव्यवस्थित तरीके से पार्क कराने के निर्देश दिये गये जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

दिए जरूरी निर्देश

श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन के लिये आरतोला पार्किंग से जागेश्वर धाम में शटल सेवा सुचारु रहेगी। साथ ही चौकी जागेश्वर हेतु चयनित भूमि का निरीक्षण किया गया और विगत दिनों बरामद अज्ञात शव के घटनास्थल का भी निरीक्षण कर शिनाख्त हेतु चौकी प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

रहें मौजूद

इस दौरान थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी व चौकी प्रभारी जागेश्वर भगवान गिरी गोस्वामी मौजूद रहे।

Exit mobile version