अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 19.02.2026 को एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने कोतवाली अल्मोड़ा का औचक निरीक्षण कर उपस्थित अधि0/कर्म0गणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
दिए यह निर्देश
जिस पर उन्होंने सर्वप्रथम थाना/सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना,कर्मचारी बैरिक एवं भोजनालय आदि का निरीक्षण कर सभी व्यस्थाओं को जांचा परखा गया। थाने के कार्यो की समीक्षा कर बेहतर पुलिसिंग हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
• पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे “Operation Crack Down” के तहत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु लगातार सत्यापन अभियान चलाने तथा बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध कार्यवाही के दिये निर्देश।
• जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाकर मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध करें कड़ी कार्यवाही के दिये निर्देश।
• थाने के समस्त अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण कर सभी प्रविष्टियां चैक की गयी। कार्यालय स्टॉफ को अभिलेखों को अध्यावधिक रखने एवं रखरखाव सही रखने हेतु निर्देशित किया गया।
• लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच, वारंटो की तामीली व निरोधात्मक कार्यवाही आदि की समीक्षा की गई। लम्बित विवेचनाओं व शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण करने,वारंटों की शत प्रतिशत तामीली करने तथा थाने के लम्बित मालों व मुकदमाती वाहनों की वर्षवार समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
• थाने में आने वाले आगंतुको/शिकायतकर्ता की समस्या को भली भांति सुनकर उनके साथ शालीनता पूर्वक व्यवहार करते हुए समस्याओं का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।
रहें मौजूद
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय, निरीक्षक अभिसूचना मनोज भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे।