Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दूरस्थ क्षेत्र सराईखेत पहुंचकर जनता से हुए रुबरु हुए एसएसपी, सुनी समस्याएं, लिए सुझाव

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल दिनांक 24/05/2025 को एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के दूरस्थ क्षेत्र सराईखेत पहुंचकर प्राथमिक विद्यालय में स्थानीय व्यापारियों,प्रधान,गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्ठी की गई।
नशे के दुष्परिणामों की दी जानकारी

जिसमे नशा,साइबर सहित विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित जनों द्वारा जिले के एसएसपी को पहली बार अपने बीच पाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया इस दौरान लोगों ने अपनी समस्यायें व सुझाव रखें। एसएसपी ने सभी की समस्याओं को भली भांति सुनकर निराकरण के लिये आवश्यक कार्यवाही करने हेतु थानाध्यक्ष सल्ट को निर्देशित किया।साथ ही पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के बारे में अवगत कराते हुए सहयोग की अपील की। नशे के दुष्परिणामों से आगाह किया।

थाना सल्ट का किया औचक निरीक्षण                                                                                                    थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, पुलिस भोजनालय आदि का निरीक्षण किया। थाना हाजा में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगणों का सम्मेलन लेकर समस्यायें सुनी और निराकरण का आश्वासन दिया। थाने के जवानों व उपस्थित एसडीआरएफ टीम को मानसून सीजन के दृष्टिगत अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिये। जवानों को स्मार्ट एवं इफैक्टिव पुलिसिंग के लिये प्रोत्साहित किया। बाहरी व्यक्तियों के शत-प्रतिशत सत्यापन करने के भी निर्देश दिये।‌

रहें मौजूद

इस दौरान थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक सहित थाने व एसडीआरएफ के अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Exit mobile version