Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: थाना सोमेश्वर के निरीक्षण पर पंहुचे एसएसपी, परखी व्यवस्थाएं, सुनी समस्याएं

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने आज दिनांक 27.03.2025 को थाना सोमेश्वर का वार्षिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण किया

इस मौके पर उन्होंने थाना/सीसीटीएनएस कार्यालय,मालखाना,कर्मचारी बैरिक,हवालात एवं भोजनालय आदि का बारीकी से निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को जांचा परखा। इस दौरान थाने में साफ-सफाई सही पाई गयी। थाने के समस्त अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण कर सभी प्रविष्टियां चैक की।
ऑनलाइन जीडी सहित आईआईएफ फॉर्मों, सीसीटीएनएस कार्यों व विभिन्न पोर्टल आदि को चैक किया गया, सभी कार्य अपडेट रखने हेतु निर्देश दिये। लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच, वारंटो की तामीली व निरोधात्मक कार्यवाही आदि की समीक्षा की। लम्बित विवेचनाओं व शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण करने, वारंटों की शत प्रतिशत तामीली करने तथा थाने के लम्बित मालों व मुकदमाती वाहनों की के शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये है।
अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए पाई गई कमियों को शीघ्र दुरुस्त कर रिकॉर्ड को अध्यावधिक रखने तथा कार्य प्रणाली को प्रभावी बनाने हेतु सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। सरकारी संपत्ति का रख रखाव सही पाया गया जिसके लिए हेड मोहर्रिर नवीन जोशी को पुरस्कृत करने हेतु बताया गया। जवानों से शस्त्र हैण्डलिंग का अभ्यास कराकर शस्त्रों के बारे में जवानों की जानकारी परखी गई और सभी जवानों को शस्त्रों की जानकारी रखने व निरन्तर अभ्यास करने हेतु बताया। शस्त्राभ्यास में अच्छी जानकारी रखने वाले हेड कानि0 जितेन्द्र मेहता व कानि0 अंकित रावत को पुरस्कृत करने हेतु बताया। साथ ही अधि0/कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याएं सुनकर निस्तारण किया।

Exit mobile version