Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसपी ने ली क्राइम मीटिंग, संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे समेत पुलिस गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा आज दिनांक- 18/10/2024 को पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ क्राईम मीटिंग व पुलिस कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया।

दिए यह निर्देश

जिसमें सैनिक सम्मेलन में उपस्थित समस्त अधि0/कर्म0गणों से उनकी व्यक्तिगत, सामूहिक एवं विभागीय समस्याऐं पूछकर उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। साथ ही जनपद के समस्त थानों में दर्ज अपराधों, अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही एवं अपराधों के निस्तारण/ लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। नये आपराधिक कानूनों को भली-भाँति समझकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। इसके अलावा आगामी त्यौहार दीपावली आदि के दृष्टिगत जनमानस मे सुरक्षा भाव को लेकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को भीड़-भाड़ वालो इलाकों में प्रभावी पैदल गस्त/पिकेट लगाने हेतु निर्देश दिये गये। समस्त थाना प्रभारी/एसओजी को नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाकर मादक पदार्थों की बरामदगी व नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। साथ ही सख्त हिदायत दी कि नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्यवाही होगी। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिये अधीनस्थों के साथ किया मंथन, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु लगातार प्रभावी वेरिफिकेशन ड्राईव चलाये।

किया गया सम्मानित

थाना चौखुटिया क्षेत्र में हुए राकेश जोशी ब्लाइंड मर्डर केस के सफल अनावरण करने के लिये अथक मेहनत व लगन से कार्य करते हुए,मर्डर का खुलासा व हत्या  की वारदात को अंजाम देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले थानाध्यक्ष चौखुटिया सतीश चन्द्र कापड़ी को पुलिस ऑफिसर आँफ द मंथ चुना गया। विगत माह सितम्बर में प्रभावी पुलिसिंग, मानवीय कार्य एवं गुड वर्क एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस ऑफिसर ऑफ द मंथ सहित 52 अधिकारी/कर्मचारी गणों की कार्यो की सराहना कर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया।

सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी गणों का विवरण

1. उ0नि0 जसविन्दर सिंह,  थानाध्यक्ष दन्या
2. उ0नि0 दिनेश नाथ महन्त, थानाध्यक्ष देघाट
3. उ0नि0 कश्मीर सिंह – थानाध्यक्ष सोमेश्वर
4. थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी, थाना सल्ट
5. थानाध्यक्ष राहुल राठी, थाना लमगड़ा
6. प्रभारी चौकी जैती गंगा राम गोला, थाना लमगड़ा
7. उपनिरीक्षक संजय जोशी प्रभारी चौकी भिकियासैण,थाना भतरौजखान
8. उपनिरीक्षक हरविंदर सिंह, प्रभारी बग्वालीपोखर थाना द्वाराहाट
9. उ0नि0 बृजमोहन भट्ट, प्रभारी चौकी मासी थाना चौखुटिया
10. अपर उपनिरीक्षक रवि रावत, एसडीआरएफ टीम 
11. अपर उ0नि0 तनुजा हयांकी, महिला थाना अल्मोडा
12. अपर उ0नि0 दीवान सिंह कोरंगा, थाना चौखुटिया
13. अपर उपनिरीक्षक पुष्कर खाती, थाना दन्या
14. अपर उपनिरीक्षक गणेश सिंह राणा, थाना देघाट
15. हे0कानि0 मनोज कोहली, थाना चौखुटिया
16. हे0कानि0 दीपक कुमार, थाना सल्ट
17. हे0कानि0 विरेन्द्र चन्द्र, थाना सोमेश्वर
18. कानि0 सूरज सिंह बोरा थाना सोमेश्वर
19. कानि0 विरेन्द्र  पाल सिंह- थाना चौखुटिया
20. कानि0 रजनीश वर्मा- थाना चौखुटिया
21. कानि0 राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
22. कानि0 राजेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
23. कानि0 विरेन्द्र बिष्ट, एसओजी अल्मोड़ा
24. कानि0 इन्द्र कुमार, साईबर सैल अल्मोड़ा
25. हेड कानि0 श्री गोपाल गिरी, थाना दन्या 
26. कानि0 मो0 मंसूर, थाना दन्या
27. कानि0 दीपक सिंह, थाना दन्या
28. हेड कानि0 देवराज सिंह, थाना लमगड़ा
29. हेड कानि0 नरेन्द्र यादव, थाना लमगड़ा
30. हेड कानि0 इन्द्रजीत, थाना लमगड़ा
31. हेड कानि0 संजय, थाना लमगड़ा 
32. हेड कानि0 श्री इरशाद, थाना लमगड़ा
33. कानि0 रोहित काण्डपाल, एसडीआरएफ टीम 
34. कानि0 रणजीत सिंह, एसडीआरएफ टीम
35. कानि0 रविन्द्र भारद्वाज, एसडीआरएफ टीम
36. कानि0 सन्तोष सिंह , एसडीआरएफ टीम
37. हेड कानि0 नारायण कोहली, पुलिस लाईन अल्मोड़ा
38. कानि0 राहुल ज्याला, पुलिस लाईन अल्मोड़ा
39. कानि0 कमल जीना, पुलिस लाईन अल्मोड़ा
40. हेड कानि0 भुवन चन्द्र, अभिसूचना ईकाई अल्मोड़ा
41. हेड कानि0 94 ना0पु0 दीपक कुमार, थाना सल्ट
42. कानि0 चालक प्रमोद ध्यानी, थाना सल्ट
43. महिला कानि0 475 ना0पु0 गीता बिष्ट, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग
44. महिला फायर कर्मी आकांशा डसीला, फायर स्टेशन अल्मोड़ा
45. होमगार्ड सूरज किरौला, थाना चौखुटिया
46. होमगार्ड कान्हा आर्या, थाना चौखुटिया
47. होमगार्ड ललित प्रसाद, थाना दन्या 
48. हो0 गा0 धर्मानन्द भट्ट, थाना दन्या
49. होमगार्ड दीपक पटवाल, एसडीआरएफ टीम
50. होमगार्ड धीरज कुमार, एसडीआरएफ टीम
51. ग्राम प्रहरी राजेन्द्र प्रसाद ग्राम टानी, थाना धौलछीना क्षेत्र

रहें उपस्थित

इस मौके पर सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, सीएफओ‌ नरेन्द्र कुंवर, निरीक्षक नारायण सिंह प्रभारी शिकायत/सूचना/सम्मन सैल, निरीक्षक एलआईयू मनोज भारद्वाज, प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र देउपा कोतवाली अल्मोड़ा, प्रभारी निरीक्षक अशोक धनकड़ कोतवाली रानीखेत,  निरीक्षक पुलिस दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, एफएसओ महेश चन्द्र, निरीक्षक जानकी भण्डारी, निरीक्षक यातायात दरबान सिंह मेहता, कंपनी कंमाडर, एसडीआरएफ, पीआरओ श्री प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह, थानाध्यक्ष महिला थाना मीना आर्या, थानाध्यक्ष सल्ट मदन मोहन जोशी, थानाध्यक्ष दन्या जसविन्दर सिंह, थानाध्यक्ष चौखुटिया सतीश चन्द्र कापड़ी, थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत वंश नारायण यादव, आशुलिपिक महेश कश्यप, आंकिक पुष्पा भट्ट, वाचक दान सिंह मेहता, अपर उ0नि0 दामोदर कापड़ी सहित अन्य अधि/कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Exit mobile version