Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसपी की नई पहल”ऑपरेशन भल छौ”, बुजुर्गों की अच्छी सेहत के लिये मेडिकल टीम लेकर गांव-गांव पहुंची पुलिस, कराया स्वास्थ्य परीक्षण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा नई पहल “ऑपरेशन भल छौ” के तहत जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत एकल बुजुर्गो व वरिष्ठ नागरिकों से समय-समय पर मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली जा रही है।

हरसंभव मदद का आश्वासन

इसी क्रम में दिनांक- 15.06.2025 को पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्रामों में जाकर एकल बुजुर्गों व वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम की जानकारी ली गयी और उसके द्वारा बतायी गयी समस्याओं का भी निस्तारण किया गया। साथ ही उन्हें बीट अधिकारी, बीट प्रभारी, थानो के सम्पर्क नम्बर व हेल्पलाईन नंबर 112 की जानकारी दी। 

बुजुर्गों की अच्छी सेहत के लिये मेडिकल टीम लेकर गांव-गांव पहुंची सल्ट थाना टीम

दिनांक 15/06/2025 को थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवायल की चिकित्सकीय टीम के साथ समन्वय स्थापित कर जालीखान,मौलेखाल ग्रामीण क्षेत्र के एकल बुजुर्गों व वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान शुगर,ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया और दवाएं भी वितरित की गई।

Exit mobile version