अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 20.07.2025 को थाना भतरौजखान में एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा सीओ रानीखेत विमल प्रसाद, निरीक्षक सुशील कुमार थानाध्यक्ष भतरौजखान,थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक,थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत व चौकी प्रभारी भिकियासैंण संजय जोशी,उपनिरीक्षक कमित जोशी,थाना सल्ट,अपर उ0नि0 मोहन चन्द्र,चौकी प्रभारी भौनखाल के साथ आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर मीटिंग की गई।
दिए यह निर्देश
जिसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दृष्टिगत उपस्थित अधिकारियों को सघन चेकिंग/वेरिफिकेशन ड्राइव चलाने व सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती कर आपराधिक/संदिग्धों पर सतर्क दृष्टिगत रखने व अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही तीनों थानों के विवेचकों द्वारा सम्पादित की जा रही विवेचनाओं, निरोधात्मक कार्यवाही, शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच आदि की विस्तृत समीक्षा की गयी। सभी अधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए विवेचनाओं में और अधिक गुणवत्तापूर्ण सुधार लाने के निर्देश दिये गये, जिससे अधिक से अधिक मामलों में अपराधियों को सजा दिलाई जा सकें।
इस पहल का आयोजन
एसएसपी अल्मोड़ा की नई पहल “संडे संकल्प” के क्रम में जवानों के मनोबल को बढ़ाने के लिये भतरौजखान थाने मे बड़े खाने का आयोजन किया। जिसमें सभी रैंक के अधिकारी/पुलिस जवानों/होमगार्ड जवानों द्वारा साथ भोजन किया गया। एसएसपी द्वारा आयोजित बड़े खाने का उद्देश्य जवानों और अधिकारियों के बीच की औपचारिकता को तोड़कर एक अनौपचारिक और स्नेहपूर्ण वातावरण बनाने का भी प्रयास है।