Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री बहन उत्सव योजना के तहत जागेश्वर में एनआरएलएम समूह की महिलाओं के द्वारा हाथ से बने हुए उत्पादों के लगाए गए स्टॉल

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री बहन उत्सव योजना के अंतर्गत विकासखंड धौला देवी के जागेश्वर में एनआरएलएम समूह की महिलाओं के द्वारा हाथ से बनी हुई राखियों के स्टॉल लगाए गए। जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा ऊन के धागे से और ऐपन की राखियां बनाई गई हैं। महिलाओं के द्वारा उत्पादित बुरांश का जूस ,घी, शहद हाथ के बने हुए स्वेटर, मसाले का भी स्टॉल लगाया गया। जिसमें मंदिर में आए हुए सेलानियों के द्वारा पहाड़ के बने हुए प्रोडक्ट की बहुत सराहना की और उन्हें खरीद गया।

महिलाएं कर रही हैं आजीविका का संवर्धन

जागेश्वर में ही ग्राम संगठन की एक महिला के द्वारा श्रावणी मेले में स्टॉल लगाया गया है। जिसमें वह फूल और प्रसाद बेचने का कारोबार कर रही है और अपनी आजीविका संवर्धन कर रही है। ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौक़ा मिलता है और साथ ही में ये उनकी आजीविका के लिए एक अच्छा अवसर होता है ।

Exit mobile version