Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सीएम उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना की प्रक्रिया करें शुरू, डीएम ने योजना के तहत खिलाड़ियों के चयन को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में ‘‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना‘‘ की बैठक हुई। डीएम ने योजना के तहत खिलाड़ियों के चयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। अल्मोड़ा जिले से कुल 150 बालक और 150 बालिकाएं जिलास्तर पर प्रतिभाग करेंगे।

जिला स्तर पर 1 अगस्त से 4 अगस्त तक चयन प्रक्रिया

डीएम ने कहा कि योजना के अंतर्गत आठ से 14 वर्ष तक के उदीयमान खिलाड़ियों का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया जाना है। जिला क्रीड़ा अधिकारी अरूण बंग्याल ने बताया कि योजना के तहत अलग-अलग आयु वर्ग में जनपद के उदीयमान खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। न्याय पंचायत व नगर पंचायत स्तर पर 19 से 22 जुलाई तक खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसके बाद विकास खंड स्तर व नगरपालिका स्तर पर 24 से 27 जुलाई और जिला स्तर पर 1 अगस्त से 4 अगस्त तक चयन प्रक्रिया चलेगी।

शारीरिक दक्षता परीक्षण के आधार पर किया जाएगा चयन

उन्होंने बताया कि न्याय पंचायत, नगर पंचायत, नगर निगम, पालिका और ब्लाक स्तर पर प्रतिभाग करने को प्रत्येक विद्यालय से दो-दो बालक व बालिकाओं का चयन विद्यालय स्तर पर किया जाएगा। इसके बाद विभिन्न स्तरों पर गठित समितियों की ओर से शारीरिक दक्षता परीक्षण के आधार पर चयन किया जाएगा।

जिले के 150 बालक एवं 150 बालिकाएं जिला स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि जिले के 150 बालक एवं 150 बालिकाएं जिला स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। न्याय पंचायत, नगर पंचायत, नगर नालिका एवं जिला स्तर पर प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को योजना के तहत आवेदन पत्र के साथ अपना आधार कार्ड, स्थाई निवास प्रमाण-पत्र, जन्म प्रमाण-पत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रति उपलब्ध कराना अनिवार्य है।

बैठक में मौजूद रहे

बैठक में परियोजना निदेशक पुष्पेंद्र सिंह, सीएमओ डा. आरसी पंत, मुख्य शिक्षा अधिकारी हेमलता भट्ट आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version