Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राज्य सलाहकार समिति उपाध्यक्ष ने मानसून सत्र को लेकर आयोजित की बैठक, कहा- आपदा से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी


अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को लेकर एक बैठक आयोजित हुई।

दिए यह जरूरी निर्देश

जिसमें बीते कल गुरूवार को कलक्ट्रेट परिसर में बैठक आयोजित हुई। इस दौरान वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में युद्व स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए। वहीं बैठक में राज्य सलाहकार समिति उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने मानसून सत्र को लेकर अधिकारियों को व्यवस्था चांक चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है, इसलिए अधिकारी निष्ठा के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि आपदा संबंधी अलर्ट और सूचनाओं का समय पर प्रचार-प्रसार जरूरी है। इसलिए सूचना प्रसारण तंत्र को सशक्त किया जाए। अलर्ट मिलते ही तुरंत वह लोगों तक पहुंचना चाहिए, ताकि लोग सतर्क हो जाएं। उन्होंने आपदा प्रबन्धन अधिकारी को निर्देश दिये कि सैटेलाईट फोनों के सिंगल एवं चार्ज की स्थिति को अनिवार्य रूप से चेंक कर लिया जाए।

रहें मौजूद

बैठक में डीएम विनीत तोमर, एसएसपी देवेंद्र पींचा,  भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, एडीएम सीएस मर्तोलिया, डॉ. आरसी पंत, विनीत पाल आदि रहे।

Exit mobile version