Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राज्य आंदोलनकारियों ने आश्रितों को विश्वविद्यालयों और तकनीकी शिक्षा संस्थानों में निशुल्क शिक्षा देने की उठाई मांग, सीएम को भेजा पत्र

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में राज्य आंदोलनकारियों ने आश्रितों को विश्वविद्यालयों और तकनीकी शिक्षा संस्थानों में निशुल्क शिक्षा देने की मांग उठाई है।

पत्र में कहीं यह बात

जिस पर बुधवार को आंदोनकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा। पत्र में कहा कि आश्रितों को विश्वविद्यालयों और तकनीकी शिक्षा संस्थानों में निशुल्क शिक्षा के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता दिए जाने की जरूरत है। इसके लिए सरकार को उचित कदम उठाने चाहिए। कहा कि राज्य आंदोलनकारियों ने प्रदेश की मांग को लेकर लड़ाई लड़ी ऐसे में उनके आश्रितों को भी अच्छी शिक्षा लेने का अधिकार है। कहा कि प्रदेश सरकार को इस मामले में सकारात्मक कदम उठाने चाहिए। जिससे उनके आश्रितों का भी लाभ मिल सके।

यह लोग रहें शामिल

इस मौके पर पत्र भेजने वालों में ब्रह्मानंद डालाकोटी, जिला पंचायत सदस्य शिवराज बनौला, दौलत सिंह बगड़वाल, अर्जुन सिंह नैनवाल आदि शामिल है।

Exit mobile version