Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 09 नवंबर राज्य स्थापना दिवस पर पैदल मार्च करेंगे राज्य आंदोलनकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में 31 अक्टूबर मंगलवार को यहां से 15 किलोमीटर दूर पेटशाल में राज्य आंदोलनकारियों की बैठक हुई।

राज्य आंदोलनकारियों की हुई बैठक

इस बैठक में निर्णय लिया गया कि 9 नवम्बर राज्य स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारी अल्मोड़ा एन टी डी चौराहे से गांधी पार्क तक पैदल मार्च करैंगे। बैठक में कहा गया कि राज्य आंदोलनकारियों की मांगों पर सरकार उपेक्षात्मक रवैया अपनाये हुए है। बैठक में कहा गया कि राज्य बने 23 वर्ष हो गये हैं। अभी तक चिन्हीकरण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। आश्रितों को पैंशन की घोषणा को भी दो वर्ष हो गये हैं लेकिन अभी तक पैंशन स्वीकृत नहीं हुई है। क्षैतिज आरक्षण के मुद्दे को सरकार किसी न किसी बहाने लटकाती जा रही है। राज्य आंदोलनकारियों की जिला मुख्यालय में संग्रहालय बनाये जाने की मांग पर भी सरकार मौन है।

पेयजल विभाग से शीघ्र कार्य पूर्ण करने की मांग

बैठक में सभी राज्य आंदोलनकारियों को एक समान पैंशन देने की मांग भी गयी। स्थानीय समस्याओं पर विचार करते हुए बैठक में पेटशाल गांव में पेयजल की कमी पर कहा गया कि गांव में माह मे केवल 15 दिन जलापूर्ति हो रही है योजना में आवश्यक सुधार तथा वितरण व्यवस्था सुधारने की मांग की गयी। मनिआगर पेयजल योजना का कार्य तीन वर्ष से अपूर्ण है पेयजल विभाग से शीघ्र कार्य पूर्ण करने की मांग की गयी।

यह लोग रहें उपस्थित

इस बैठक में ब्रह्मा नन्द डालाकोटी, शिवराज बनौला,दौलत सिंह बगडवाल, दिनेश शर्मा, महेश पांडे, सुशील बहुगुणा, ताराराम, बिशंभर दत्त, सुरेन्द्र सिंह, बहादुर राम, कैलाश राम, कृष्ण चन्द्र,दीवान सिंह, कैलाश राम,, तारा तिवारी आदि उपस्थित रहें।

Exit mobile version