Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ट्रक की चपेट में आने से भारतीय स्टेट बैंक के गार्ड की हुई मौत

अल्मोड़ा के चौखुटिया से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है।  यहां आज सुबह एक ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जो भारतीय स्टेट बैंक में गार्ड की नौकरी करता था। वही घटना की सूचना पर पंहुची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से ट्रक चालक को भी पकड़ लिया है।

देहरादून में रहता है मृतक का परिवार-

जिसमें हादसे का शिकार हुए गार्ड की पहचान महेंद्र सिंह थापा (45) पुत्र किशन सिंह थापा के रूप में हुई है। वही मृतक के परिजनों को भी इस घटना की सूचना दे दी है, जो देहरादून में रहते है।  बताया जा रहा है कि जब यह हादसा हुआ तब मृतक सुबह 5 बजे सैर के लिए निकले थे।

Exit mobile version