Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शारदा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस, यह रहें मुख्य अतिथि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में शारदा पब्लिक स्कूल में राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

बच्चों को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

इस मौके पर आज दिनांक 9-11-24 को शारदा पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम के मुख्य ‘अतिथि भूतपूर्व जिला जज डा0 ज्ञानेन्द्र कुमार शर्मा रहे। उन्होंने बच्चो को शिक्षा – शिक्षण के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी एवं बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया और स्थापना दिवस की बधाई दी।

किया सम्मानित

विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता शेखर व‌ विद्यालय प्रबंधक शेखर लखचौरा ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। डॉ० ज्ञानेन्द्र कुमार शर्मा प्रणव वशिष्ठ लीगल क्लीनक के CEO और प्रणव वशिष्ट ज्यूडिशियल एकेडमी ट्रेनिग सेन्टर के चेयरमैन है। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Exit mobile version